Shamshera: Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर बड़ा तोहफा, मेकर्स ने जारी की रिलीज
Shamshera Release Date Announce On Ranbir Kapoor’s birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का आज 39वां जन्मदिन है। ऐसे में मेकर्स ने अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। निर्माताओं ने रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) की रिलीज डेट जारी कर दी है। रणबीर के 39वें जन्मदिन के अवसर पर यशराज फिल्म्स ने एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन एंटरटेनर 'शमशेरा' से रणबीर कपूर फर्स्ट लुक भी शेयर किया है और बताया है कि ये अगले साल 18 मार्च के दिन रिलीज होगी।
इस पोस्टर में रणबीर कपूर की आंखों और लंबे बालों के साथ उनका इंटेंस लुक नजर आ रहा है। इसके अलावा अभिनेता के माथे पर एक निशान भी दिखाई दे रहे है। दरअसल मेकर्स ने 'द मार्क ऑफ शमशेरा' कहकर फैंस के बीच क्यूरोसिटी पैदा कर दी है। निर्माताओं ने "ए लीजेंड विल राइज" टैगलाइन के साथ इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया। 'शमशेरा' अगले साल 18 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पोस्टर को कैप्शन दिया गया था, 'लीजेंड हमेशा अपनी छाप छोड़ते हैं।'
The legend will leave his mark. #RanbirKapoor | #Shamshera | #Shamshera18March2022 | #YRF50 pic.twitter.com/cVmPLcAZwr
— Yash Raj Films (@yrf) September 28, 2021
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें, तो संजय दत्त फिल्म में विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ पहली बार उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में नजर आएंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/39GZ2D6
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment