SCOOP: Ajay Devgn की 300 करोड़ी सुपरहीरो फिल्म गई ठंडे बस्ते में!! ये स्टारकिड करने वाला था डेब्यू

Ajay Devgn's superhero movie puts on hold: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अजय देवगन (Ajay Devgn) ने यशराज बैनर की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म साइन कर ली है, जिसे शिव रवैल डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन खलनायक का किरदार निभाने वाले थे, जिसके लिए खास तरह की कॉस्ट्यूम तैयार की जानी थी। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन की यह मूवी ठंडे बस्ते में चली गई है। फिल्म के डायरेक्टर शिव रवैल ने इस मूवी को होल्ड पर रखने का फैसला किया है क्योंकि वो यशराज बैनर की अपकमिंग वेब सीरीज का डायरेक्शन करेंगे, जिसमें इरफान खान के बेटे बाबिल दिखाई देंगे।

अजय की मूवी से होता अहान पांडे का डेब्यू

अजय देवगन की इस फिल्म से चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे (Ahaan Pandey) बॉलीवुड में कदम रखने वाले थे। अहान पांडे को बडे स्तर पर लॉन्च करने के लिए यशराज बैनर ने इस प्रोजेक्ट को डिजाइन किया था लेकिन अब यह ठंडे बस्ते में चला गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य चोपड़ा इसे दोबारा कब तक शुरू करेंगे, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

कोरोना की वजह से बंद हुई फिल्म !!

यशराज बैनर ने अपनी सुपरहीरो फिल्म को बंद करने का फैसला क्यों किया है, यह अभी तक साफ नहीं है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यशराज बैनर ने कोरोना वायरस की वजह से बिगड़े हालातों को देखते हुए इस मूवी को होल्ड पर रखने का फैसला किया है। इन दिनों यशराज बैनर का ध्यान केवल इस तरफ है कि वो कैसे अपनी रुकी हुई फिल्में रिलीज करके बॉक्स ऑफिस पर कमाई करे। आदित्य चोपड़ा बिग बजट मूवीज में रुपये लगाने से बच रहे हैं क्योंकि कोरोना की वजह से दो बार स्थिति बिगड़ चुकी है। वो मेगा बजट फिल्मों का निर्माण सोच समझकर करना चाहते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/39JdEBY
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म