Ranbir Kapoor की दुल्हनिया बनने के लिए नहीं बल्कि 'बर्फी' बॉय का बर्थडे मनाने के लिए जोधपुर पहुंची Alia Bhatt !!
Alia Bhatt reached Jodhpur to Celebrate Ranbir Kapoor's Birthday: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इन दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट करने के बाद खबरें आने लगी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी की तैयारियों के लिए जोधपुर गए हैं। दरअसल ऐसा बिलकुल नहीं है। आलिया भट्ट जोधपुर रणबीर कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने उनके साथ गई हैं।
पिछले साल पूर्व पत्रकार राजीव मसंद के साथ बात करते हुए रणबीर ने खुलासा किया कि अगर कोरोना महामारी नहीं होती, तो वह और आलिया शादी के बंधन में बंध जाते। उन्होंने कहा, 'अगर महामारी हमारे जीवन में नहीं आती, तो हम एक दूसरे के साथ होते। इसलिए मैं अब कुछ भी कहकर लोगों को गुमराह नहीं करना चाहता। मैं अपने जीवन में जल्द ही उस लक्ष्य को चिह्नित करना चाहता हूं।'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो दोनों ही एक्टर्स अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। रणबीर कपूर आने वाले दिनों में 'शमशेरा' और लव रंजन के निर्देशन में बन रही फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहली श्रद्धा कपूर ऑनस्क्रीन दिखाई देंगी।
वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी की है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टीजर कुछ महीनों पहले जारी किया गया था। इस टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा अलिया जल्द ही 'आरआरआर' और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3EWyYCe
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment