तो क्या Ranbir Kapoor ने तेज कर दीं Alia Bhatt को दुल्हन बनाने की तैयारी? मां नीतू कपूर संग जोधपुर में हुए स्पॉट

Is Ranbir Kapoor searching wedding venue in Jodhpur with Mother Neetu Kapoor to marry Alia Bhatt: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों सितारे करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच इन सितारों की शादी को लेकर भी चर्चाएं आम ही रहती हैं। खुद रणबीर कपूर ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो शादी को लेकर सीरियस हैं और जल्दी ही इस एक प्वाइंट पर टिक मार्क लगा देना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सितारों के परिजन भी इनकी शादी को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं। इसके साथ ही सुनने में आ रहा है कि ये कपल इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

अब इस बीच हाल ही में फिल्म स्टार रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ राजस्थान के जोधपुर में स्पॉट हुए हैं। इनकी ये तस्वीरें फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इसके साथ ही कयास लगने लगे हैं कि रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ जोधपुर में शादी की तैयारी की वजह से पहुंचे हैं। दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर और उनकी मां यहां शादी के लिए वेन्यू की तलाश करने के लिए पहुंचे हैं। इस तस्वीर को आप यहां देख सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट भी मुंबई में रणबीर कपूर के नए घर के कंस्ट्रक्शन का जायजा लेने पहुंची थी। जहां ये कपल शादी के बाद शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है। आलिया भट्ट की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर बीते दिनों खूब वायरल हुई थी।

तो क्या जोधपुर में होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की डेस्टिनेशन वेडिंग?

इन तस्वीरों के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं। लगता है कि राजस्थान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फेवरेट डेस्टिनेशन है। इससे पहले साल की शुरुआत में भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने-अपने परिवार के साथ राजस्थान की खूबसूरत जगहों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। तो क्या आप आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Wgz7PF
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म