Raj Kundra से जुड़े सवाल पर आग बबूला हुईं Shilpa Shetty, बोलीं- 'उसके जैसी दिखती हूं क्या?'

बीते दो महीने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के लिए परेशानियों भरे रहे हैं। जुलाई के महीने में उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पॉर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया था। इसके बाद से उन्हें कई बार पुलिस और मीडिया के सवालों का सामना करना पड़ा है। अब शिल्पा इन सबसे काफी उकता गईं और वे एक रिपोर्टर पर बरस पड़ीं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रिपोर्टर उनसे पति राज कुंद्रा के बारे में सवाल पूछ रहा है।

इसके जवाब में शिल्पा शेट्टी झल्ला जाती हैं और कहती हैं कि क्या वे राज कुंद्रा जैसी दिखती हैं? शिल्पा ने कहा, 'मैं राज कुंद्रा हूं क्या? मैं उसके जैसी लगती हूं? नहीं-नहीं मैं कौन हूं?' आगे शिल्पा कहती हैं कि उन्हें लगता है, एक सिलेब्रिटी के तौर पर आपको ना तो कभी शिकायत करनी चाहिए और ना ही कभी सफाई देनी चाहिए। ये मेरी जिंदगी का यही मंत्र रहा है। इसके बाद शिल्पा हंसने लगती हैं। हालांकि उनके चेहरे की झल्लाहट साफ इशारा करती है कि वो राज के बारे में पूछे गए सवालों से परेशान हो गई हैं।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा केस में 1500 पन्नों की एक चार्जशीट भी दाखिल की है जिसमें शिल्पा के बयान को काफी प्रमुखता से दिखाया गया है। इस केस के बारे में पुलिस से बात करते हुए शिल्पा ने कहा था कि उन्हें अपने पति के इस काम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वो तो अपने ही काम में खासी बिजा रहती हैं। वहीं अगर शिल्पा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में शिल्पा शेट्टी हंगामा 2 में नजर आई हैं जो कि एकदम फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। इसके अलावा वे सुपर डांसर 4 जज कर रही हैं और जल्द ही इंडिया गॉट टैलेंट में भी बतौर जज नजर आ सकती हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ug2UVf
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म