Pushpa Vs 83: Aamir Khan के बाद, Ranveer Singh ने दी Allu Arjun को चुनौती, क्रिसमस 2021 पर ही पहुंचेगी 83

Ranveer Singh's film 83 to have box office clash with Allu Arjun' Pushpa on Christmas 2021: बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर निर्देशक कबीर खान की मचअवेटेड फिल्म 83 की रिलीज डेट का आखिरकार ऐलान हो ही गया है। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिलने के साथ ही बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं ने बैक टू बैक अपनी लटकी हुई फिल्मों की रिलीज तारीखों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के बाद फिल्म स्टार आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और यशराज बैनर की 4 फिल्मों की नई रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। अब इस लिस्ट में कबीर खान के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 का नाम भी जुड़ गया है।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 को मेकर्स इसी साल क्रिसमस 2021 पर सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं। इस मेगा ऐलान के साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म के इंतजार में बैठे दर्शकों को खुश होने का मौका मिल गया है। मगर इसके साथ ही सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म स्टार रणवीर सिंह की भिड़ंत साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से तय हो गई है। दरअसल, क्रिसमस 2021 पर ही साउथ सुपरस्टार अपनी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा को लेकर सिल्वर स्क्रीन पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर महाभिड़ंत देखने को मिलेगी।

आमिर खान ने छोड़ा क्रिसमस रिलीज का मौका

इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने चंद मिनटों पहले ही क्रिसमस 2021 पर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज नहीं करने का ऐलान किया है। रणवीर सिंह से पहले आमिर खान इस मौके पर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा लेकर आने वाले थे। बाद में फिल्म स्टार ने पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूरा न होने की वजह बताते हुए अल्लू अर्जुन की पुष्पा से होने वाली अपनी मेगा बजट फिल्म की भिड़ंत टाल दी है। ये फिल्म अब वैलेंटाइन डे के मौके पर सिल्वर स्क्रीन पहुंचेगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3F5diUT
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म