Prabhas ने Akshay Kumar को दिया खुला चैंलेज, 400 करोड़ी फिल्म Adipurush के जरिए करेंगे दो-दो हाथ

जैसे ही महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खोलने का ऐलान किया है। फिल्ममेकर्स ने ताबड़तोड़ कई फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। बीते दो दिन में ही करीब 20 फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इनमें सूर्यवंशी, 83, सत्यमेव जयते 2, पुष्पा और जर्सी जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। हालांकि सिलसिला अभी थमा नहीं है। सोमवार सुबह की शुरुआत भी एक और मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट की ऐलान के साथ हुई है।

बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) की मच अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) की रिलीज डेट फाइनल हो गई है और ये फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है। प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन, सनी सिंह जैसे स्टार्स से सजी ये मचअवेटड फिल्म अगले साल अगस्त के महीने में रिलीज होगी। फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड में 11 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस रिलीज डेट ऐलान के साथ ही प्रभास ने अक्षय कुमार को भी खुला चैलेंज दे दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन (Rakshabandhan) भी अगले साल 11 अगस्त के दिन ही रिलीज होगी।

ये फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म है जिसे 'तान्हाजी' फेम निर्देशक ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल 5 भाषाओं में रिलीज होगी। आपको बता दें कि फिल्म में जहां प्रभास राम का रोल करेंगे तो वहीं लंकापति रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स और कमाल के एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये है। फिल्म सैफ के रोल को लेकर पहले ही खासा विवादों में घिर चुकी है। वैसे आप प्रभास की इस मचअवेटेड फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3iwWbld
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म