Pathan Release Date: अगले साल गांधी जयंती पर सिनेमाघरों को हिलाने आएंगे Shah Rukh Khan!!

Pathan Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से इस समय धड़ाधड़ अपकमिंग मूवीज की रिलीज डेट अनाउंस की जा रही है। पिछले 2 दिनों में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने लगभग 20 से ज्यादा मूवीज की रिलीज डेट अनाउंस की हैं। इनमें ज्यादातर बिग बजट मूवीज शामिल हैं, जिनका इंतजार दर्शकों के बीच लम्बे वक्त से हो रहा था। इन फिल्मों की रिलीज डेट के ऐलान के बीच दर्शक पठान (Pathan) को लेकर लगातार सवाल कर रहे हैं।

फिल्म पठान में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण यशराज बैनर के अंतर्गत किया जा रहा है। बीते दिन से ही ट्विटर पर पठान ट्रेंडिंग पर है और शाहरुख खान के फैंस यशराज बैनर से पूछ रहे हैं कि वो अपनी फिल्म कब रिलीज करेंगे।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज बैनर ने पठान को साल 2022 के दूसरे हिस्से में रिलीज करने का प्लान बनाया है क्योंकि उससे पहले कोरोना की वजह से रुकी हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आएंगी। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पठान अगले साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।

पठान में दिखेंगे सलमान खान

आपको बताते चलें कि फिल्म पठान में सलमान खान (Salman Khan) स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे। यशराज बैनर पठान और टाइगर के माध्यम से अपना स्पाई वर्ल्ड क्रिएट करना चाहता है, जिस कारण वो फिल्म पठान में सलमान खान को टाइगर बनाकर एंट्री कराएगा। सलमान खान और शाहरुख खान ने जब से अपना करियर शुरू किया है, तब से कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन दोनों की जोड़ी हमेशा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है और पठान से भी मेकर्स को धमाकेदार रिस्पांस की उम्मीद है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ibHt2C
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म