Maidaan मारने को पूरी तरह तैयार Ajay Devgn, इस दिन 'सिंघम' की दहाड़ से गूंजेंगे सिनेमाघर
Maidaan Release Date Announced: बॉलीवुड 'सिंघम' एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। इनमें कई रिलीज होने को तैयार हैं तो कइयों की शूटिंग चल रही है। हाल ही में अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म 'मेडे' (MayDay) की रिलीज डेट का ऐलान किया था। फिल्म अगले साल 29 अप्रैल को रिलीज होगी। अब सितंबर महीने के आखिरी दिन यानी कि 30 सितंबर को अजय देवगन ने अपनी एक और अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अजय देवगन और बोनी कपूर ने मैदान (Maidaan) की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
अजय देवगन ने बताया कि उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में उनका साथ देने के लिए प्रियामणि (Priyamani) हैं। फिल्म का प्रोडक्शन बोनी कपूर ने किया है। रिलीज डेट का ऐलान करते हुए अजय देवगन ने तीन नए पोस्टर भी शेयर किए हैं। साथ में अजय देवगन ने लिखा, 'मैदान, एक ऐसी कहानी जिससे हर भारतीय खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा। एक फिल्म जिसे मैंने सबसे ज्यादा महसूस किया है। अपने कैलेंडर की तारीख मार्क कर लीजिए। ये फिल्म 3 जून को रिलीज होगी।' देखिए अजय देवगन का ट्वीट...
Maidaan, A story that will resonate with every Indian, a film that I feel very strongly about. Mark the date on your calendar. Releasing worldwide on 3rd June, 2022. pic.twitter.com/bmHM2sf8qm
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 30, 2021
बात अगर इस फिल्म की करें तो मैदान भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन जाने माने फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का कदर निभा रहे हैं। इन्हें भारतीय फुटबॉल गेम को आगे बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। फिल्म का डायरेक्शन अमित शर्मा ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुग और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। वैसे आप इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...
The unknown true story that will make every Indian proud, ‘Maidaan’, to release worldwide in cinemas on 3rd June, 2022. @ajaydevgn @priyamani6 @raogajraj @akash77 @joyarunava @iAmitRSharma @freshlimefilms @SaiwynQ @ActorRudranil @writish @saregamaglobal @ZeeStudios_ pic.twitter.com/xU0pNZIUYU
— Boney Kapoor (@BoneyKapoor) September 30, 2021
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/39XhffD
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment