Lata Mangeshkar के जन्मदिन पर Vishal Bhardwaj ने दिया ये खास गिफ्ट, रिलीज किया 22 साल पुराना गाना
28 सितंबर (मंगलवार) को स्वर कोकिला के नाम से पहचाने जाने वालीं दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी आवाज से कानों में रस घोलने वालीं लता मंगेशकर ने कई भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। लता मंगेशकर के जन्मदिन की पूर्व शाम को उनका एक बेहद खास गाना रिलीज किया गया। खास इसलिए क्योंकि ये गाना लता मंगेशकर ने 22 साल पहले रिकॉर्ड किया था। गाने का नाम 'सब ठीक है लेकिन सब ठीक नहीं लगता' है। लता मंगेशकर को बर्थडे पर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने ये खास गिफ्ट दिया।
गाने के बोल दिग्गज गीतकार गुलजार ने लिखे हैं। वहीं गाने का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है। गाना एक फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से गाने को फिल्म में शामिल नहीं किया जा सका। अपने बेहद खास गाने के 22 साल बाद रिलीज होने पर लता मंगेशकर काफी खुश हैं। इस खास मौके पर उन्होंने कहा, 'संगीत मेरा जीवन है और अब तक मैं गाती आई हूं। विशाल भारद्वाज और गुलजार जी ने जो गाने लिखे हैं। वे बहुत ही अच्छे हैं। गुलजार जी का तो कोई जवाब नहीं। गुलजार जी की माचिस फिल्म का पहला गाना 'ए हवा' और दूसरा गाना 'पानी-पानी रे खारे पानी रे', वे सभी गाने बहुत अच्छे थे।'
आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई हजारों गाने गाए हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। एक वक्त था जब हर फिल्म के 80 प्रतिशत गाने लता जी गाती थीं। उनकी जोड़ी मोहम्मद रफी के साथ खासी जमी लेकिन रॉयल्टी की बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी हो गया था। उन्हें कई बड़े सम्मान भी मिले हैं। इनमें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई बड़े अवॉर्ड और सम्मान शामिल हैं। टीम बॉलीवुड लाइफ की ओर से भी लता मंगेशकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ARnf5M
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment