KRK ने Akshay Kumar की 'Sooryavanshi' के लाइफटाइम बिजनेस को लेकर किया बड़ा दावा, बोले 'ये सिर्फ 25 करोड़...'

KRK Prediction on Sooryavanshi Lifetime Bussiness: कमाल आर खान उर्फ ​​केआरके (KRK) लगातार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। कुछ दिनों पहले केआरके ने अक्षय को कनाडा की नागरिकता को लेकर ट्रोल किया था। अब इस बार उन्होंने अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) के लाइफटाइम बिजनेस को लेकर खुलासा किया है।

हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अक्षय कुमार ने फैन्स के लिए खुशखबरी शेयर की। उन्होंने इस दिवाली 'सूर्यवंशी' को रिलीज करने की घोषणा की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की पुष्टि करने के तुरंत बाद यह घोषणा की गई।

अक्षय कुमार ने कहा था कि वो और निर्माता महाराष्ट्र के सिनेमाघरों के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि ये सिट्री बॉलीवुड फिल्मों के लिए सबसे बड़ी मार्किट है। खबरों पर रिएक्शन देते हुए अब केआरके ने फिल्म की ओपनिंग और लाइफटाइम कलेक्शन को लेकर भविष्यवाणी की है। केआरके के इस बयान से अक्षय कुमार के फैंस नाराज हो सकते हैं। रिलीज डेट की घोषणा होने के बाद केआरके ने एक पोल पोस्ट करके पूछा कि क्या लोग 7वीं बार नई रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद कॉप ड्रामा देखने के लिए उत्साहित हैं।

रिजल्ट शेयर करने के साथ ही केआरके ने सूर्यवंशी के लिए अपनी भविष्यवाणी कीं। उन्होंने लिखा, 'सर्वे के नतीजे- 38% लोग फिल्म देखना चाहते हैं। सूर्यवंशी मतलब दिन 1 का बिजनेस 2-3 करोड़ हो सकता है! वीकेंड का 10 करोड़ और लाइफटाइम 20-25 करोड़! अगर फिल्म सच में रिलीज हुई, तो।'

अक्षय कुमार की इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने क्या है। वैसे आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में आप हमें कमेंट के जरिए बता सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/39FKK5G
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म