John Abraham ने जारी की Attack की रिलीज डेट, जानें कब हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

John announced Attack Release date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक (Attack) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जॉन अब्राहम ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया है कि वो अपनी फिल्म अटैक को अगले साल गणतंत्र दिवस यानि कि 26 जनवरी के मौके पर रिलीज करेंगे। जॉन अब्राहम ने फिल्म अटैक का नया पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘जिस वाकये ने देश को घुटने पर ला दिया, वो कहानी आपको जानने के लिए मिलेगी अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर। फिल्म अटैक अगले साल 26 जनवरी के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी।’

अटैक में निभाएंगे कमांडो का किरदार

फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम कमांडो का किरदार निभाते दिखेंगे। यह कमांडो कुछ बंधकों को छुड़ाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाता नजर आएगा। फिल्म में जॉन के साथ जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी।

अटैक में दिखेंगे धांसू एक्शन सीन्स

जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म अटैक में दर्शकों को धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगी। खबरों की मानें तो जॉन ने अटैक के लिए कुछ ऐसे सीन्स शूट किए हैं, जो उन्होंने करियर में कभी नहीं किए हैं। एक्शन हीरो के रूप में पहचाने जाने वाले जॉन अब्राहम ने अटैक के लिए अपने कम्फर्टजोन को छोड़कर कुछ नया किया है।

एक के बाद एक रिलीज होगी तीन फिल्में

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर खत्म होने के बाद जॉन अब्राहम अपनी तीन फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर चुके हैं। सत्यमेव जयते, अटैक और एक विलेन 2 की रिलीज डेट का ऐलान जॉन ने एक साथ किया है। ये तीनों ही फिल्में एक्शन जॉनर की हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की लाइनें लगना तय है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3AZ9RfJ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म