Govinda के बेटे Harshvardhan Ahuja का जल्द ही होगा बॉलीवुड में डेब्यू, Akash Gaharwar ने किया खुलासा [Exclusive]

Govinda's son Harshvardhan Ahuja to make his Bollywood debut soon? Akash Gaharwar React [Exclusive]: बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) अपने पारिवारिक झगड़ों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और गोविंदा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में दोनों पक्षों ती चतफ से जबरदस्त बयानबाजी देखने को मिली थी। इसी बीच गोविंदा के बेटे हर्षवर्धन अहूजा (Harshvardhan Ahuja) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो हर्षवर्धन अहूजा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। इस बात का खुलासा गोविंदा के कजिन आकाश गहरवार (Akash Gaharwar) ने कर दिया है।

बॉलीवुड लाइफ को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आकाश गहरवार ने कहा, 'जल्द ही आपके कानों में ये खबर पड़ने वाली है। हर्षवर्धन अहूजा का जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है। हर्षवर्धन अहूजा बीते कई सालों से खुद पर काम कर रहा है। अब तीन साल का समय बीत चुका है। इन तीन सालों में हर्षवर्धन अहूजा ने कई शानदार फोटोशूट्स करवाए है। कुछ समय पहले ही गोविंदा जी ने हर्षवर्धन अहूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हर्षवर्धन अहूजा इस समय काफी मेहनत कर रहा है। हर्षवर्धन अहूजा जानता है कि पहला इंप्रेशन किसी स्टार के लिए कितना जरूरी होता है।'

गौरतलब है कि हर्षवर्धन अहूजा से पहले गोविंदा की बेटी टीना ने भी बॉलीवुड में धांसू एंट्री मारी थी। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद भी टीना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। ऐसे में हर्षवर्धन अहूजा पर लोगों की निगाहें आकर टिक गई हैं। लगता है कि हर्षवर्धन अहूजा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

देखें हर्षवर्धन अहूजा की तस्वीरें-

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए आकाश गहरवार ने गोविंदा को लेकर भी बड़ा बयान दिया। आकाश गहरवार ने बताया, 'आने वाले दिनों में गोविंदा अपने आगामी प्रोजेक्ट्स का ऐलान करने वाले हैं। इस समय गोविंदा माटिंग्स में व्यस्त हैं। गोविंदा जल्द ही फैंस को बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं।' बता दें कि आकाश गहरवार जल्द ही जाने माने शो डांस विद मी 2 में नजर आने वाले हैं। इस शो में आकाश गहरवार शक्ति और मुक्ति मोहन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ERaASC
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म