Gangubai Kathiawadi की वजह से टलेगी RRR की रिलीज डेट!! जानें कारण

RRR release date will be pushed ahead because of Gangubai Kathiawadi: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने कुछ देर पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अहम किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही पूरी हुई है और मेकर्स ने इसे 6 जनवरी के दिन बॉक्स ऑफिस पर लाने का फैसला किया है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट सामने आने के बाद साफ हो गया है कि डायरेक्टर राजामौली की ट्रिपल आर (RRR) की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जाएगी।

असल में ट्रिपल आर को हिन्दी में निर्माता जयंती लाल गढ़ा प्रेजेंट कर रहे हैं, जो गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्माता हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी को संजय लीला भंसाली 6 जनवरी के दिन रिलीज करेंगे। खबरों की मानें तो ट्रिपल आर को मेकर्स 14 जनवरी के दिन रिलीज करने की सोच रहे हैं। हालांकि अब वो ट्रिपल आर को किसी दूसरे दिन रिलीज करेंगे क्योंकि कोई भी निर्माता लगातार दो हफ्तों में अपनी दो फिल्में नहीं रिलीज करना चाहेगा क्योंकि इससे उसी को नुकसान होगा।

ट्रिपल आर में भी आलिया भट्ट साउथ के सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। ट्रिपल आर में अजय देवगन का स्पेशल कैमियो होगा। वो फिल्म में क्रांतिकारी का किरदार निभाते दिखेंगे।

अजय देवगन (Ajay Devgn) डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में भी कैमियो करते दिखेंगे। कुछ दिनों पहले ही अजय ने गंगूबाई के लिए कुछ सीन्स शूट किए थे। अजय और संजय लीला भंसाली काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने हम दिल दे चुके सनम में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वैसे आप 6 जनवरी को आलिया भट्ट, अजय देवगन और संजय लीला भंसाली की तिकड़ी को साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/39THjZ8
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म