Gangubai Kathiawadi के साथ थियेटर्स हिलाने के लिए तैयार Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali ने किया मेगा ऐलान
Gangubai Kathiawadi Release Date: बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का मेगा ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र के सिनेमाघरों को खुलने की अनुमति मिलने के साथ ही एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं ने अपनी लटकी फिल्मों की रिलीज का ऐलान करना शुरू कर दिया है। अब निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का मेगा ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को मेकर्स अब 6 जनवरी 2022 को रिलीज करेंगे।
इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी जंग का ऐलान होना तय हो गया है। दरअसल, क्रिसमस के बाद अगले साल जनवरी महीने तक बैक टू बैक कई बड़ी फिल्में सिनेमाघर पहुंचने को तैयार हैं। इसकी शुरुआत रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा से होगी। जिसके बाद जर्सी, आरआरआर, राधे श्याम जैसी कई फिल्में सिल्वर स्क्रीन का रुख करने वाली हैं।
आलिया भट्ट की दो फिल्में एक साथ पहुंचेंगी सिनेमाघर
बता दें कि फिल्म स्टार आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही ये साफ हो गया है कि एक्ट्रेस एक नहीं बल्कि अपनी दो-दो मेगा बजट फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन का रुख करने वाली हैं। जबकि इसी वक्त उनकी मचअवेटेड फिल्म आरआरआर भी थियेटर्स पहुंचने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म आरआरआर (RRR) अगले साल को मेकर्स संक्रांति 2022 के मौके पर रिलीज करने का मन बना रहे हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि इन दोनों ही फिल्मों में आलिया भट्ट के साथ ऑन स्क्रीन बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन नजर आने वाले हैं। तो क्या आप आलिया भट्ट स्टारर इन दोनों फिल्मों के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3urFsUV
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment