Ganapath Release Date Announced: Tiger Shroff ने हथिया ली Aamir Khan की रिलीज डेट

Ganapath Release Date Announced: शनिवार से शुरू हुआ मेकर्स के अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट के ऐलान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक आदिपुरुष, 83, सूर्यवंशी, केजीएफ समेत करीब 20 मचअवेटेड फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और अब बारी टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म गणपत (Ganapath) की है। टाइगर की फिल्म के लिए फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे और सोमवार को मेकर्स ने टाइगर के फैंस को खुशखबरी दी है। मेकर्स ने एक वीडियो जारी कर टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म गणपत की रिलीज डेट जारी कर दी है।

मेकर्स ने बताया कि ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर यानी कि 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके साथ ही टाइगर क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में गणपत बन धमाकेदार एंट्री मारेंगे। इस फिल्म में उनका साथ देने के लिए कृति सैनन (Kriti Sanon) हैं। ये फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी जिसका डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। फिल्म के दूसरे भाग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। फिल्म का प्रोडक्शन वासु भगनानी के साथ मिलकर विकास बहल ने किया है। देखिए वीडियो...

इससे पहले रविवार को टाइगर ने अपनी एक और अपकमिंग फिल्म हीरोपंती 2 की रिलीज डेट का भी ऐलान किया था। ये फिल्म 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खबरों की मानें तो विकास बहल की गणपत की कहानी दर्शकों को साल 2090 में ले जाएगी। विकास बहल लोगों के सामने साल 2090 की दुनिया दिखाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं ताकि दर्शकों को निराशा ना हो। फिल्म को दो भागों में रिलीज करने के ऐलान से गणपत मेकर्स ने पुष्पा, बाहुबली और केजीएफ की लिस्ट में जगह बना ली है। तीनों ही फिल्में दो भागों में रिलीज हुई हैं या फिर होंगी। वैसे आप टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत के लिए कितने बेकरार हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/39NvKm8
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म