Exclusive: Salman Khan से पहले बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे Shah Rukh Khan, ये है असली वजह
फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े खान सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खासे चर्चा में हैं। जहां शाहरुख खान फिल्म पठान (Pathan) के जरिए कमबैक करने जा रहे हैं तो वहीं सलमान खान अपनी टाइगर फ्रेंचाइजी की अगली किश्त यानी कि टाइगर 3 (Tiger 3) लेकर आ रहे हैं। दोनों ही खान के फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबरें फिल्म की रिलीज से जुड़ी सामने आ रही हैं।
हाल ही में खबरें आई हैं कि सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान से पहले सिनेमाघर हिला सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ऐसा इसलिए होगा ताकि टाइगर 3 में शाहरुख का फर्स्ट लुक दिखाया जा सके और पठान फिल्म की कहानी को बढ़ाया जा सके। टाइगर 3 में शाहरुख खान के केमियो रोल की खबरों ने SRK के फैंस को खासा एक्साइटेड कर दिया था। हालांकि मामला इससे एकदम उलट है। इंडस्ट्री मे मौजूद बॉलीवुड लाइफ के एक सूत्र ने अलग ही बात बताई है।
हमारे सूत्र ने बताया कि सिनेमाघरों में टाइगर 3 नहीं बल्कि पठान पहले रिलीज होगी और शाहरुख की इस फिल्म में सलमान खान एक केमियो रोल करते नजर आएंगे। फिल्म के आखिर में सलमान खान अपना टाइगर 3 का लुक दिखाएंगे और फिर टाइगर 3 की भूमिका बंधेगी। अब ये तो वक्त ही बताइए कि पहले कौनसी फिल्म रिलीज होतीहै। बात करें दोनों फिल्मों की तो दोनों ही फिल्में यशराज बैनर तले बनाई जा रही हैं। जहां शाहरुख खान की फिल्म पठान में दीपिका और जॉन अब्राहम नजर आएंगे तो वहीं सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएंगे। वैसे आप किस फिल्म के लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/39MO0fI
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment