Exclusive: क्या Bollywood के अगले Salman Khan हैं Tiger Shroff? जानें ट्रेड एक्टपर्ट की राय
Is Tiger Shroff new Salman Khan of Bollywood: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने हाल में ही लगभग 30 फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिनमें लगभग सभी बड़े स्टार्स की फिल्में शामिल है। एक साथ इतनी रिलीज डेट्स का ऐलान सुनकर सिनेमाप्रेमियों के कान भी खड़े हो गए हैं क्योंकि पिछले डेढ़ साल से सिनेमाघरों में सन्नाटा छाया हुआ है। इन रिलीज डेट्स में एक बड़ी चीज देखने को मिली है, जिसके बारे में हर ओर चर्चाएं हो रही हैं।
कलाकार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की आने वाली दो बड़ी फिल्मों ने ईद 2022 और क्रिसमस 2022 जैसी बड़ी रिलीज डेट्स पर कब्जा कर लिया है। हीरोपंती 2 (Heropanti 2) ईद 2022 पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी तो वहीं गणपत (Ganapath) का पहला भाग क्रिसमस 2022 पर दर्शकों के सामने होगा। बीते सालों में ऐसा देखा गया है कि इन रिलीज डेट्स पर सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) का कब्जा रहा है। बाकी स्टार्स इन बड़े त्योहारों पर अपनी फिल्में नहीं लाते हैं।
हालांकि कोरोना के बाद चीजें बदलती हुई दिख रही हैं। कोरोना वायरस के बाद निर्माताओं ने सलमान खान और आमिर खान से ज्यादा टाइगर श्रॉफ पर भरोसा जताया है और उनकी फिल्मों के लिए इतनी बड़ी रिलीज डेट्स दी हैं। कई लोग मान रहे हैं कि हीरोपंती 2 और गणपत की रिलीज डेट से साफ हो गया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री मान चुकी है कि टाइगर श्रॉफ की अगले मास हीरो हैं। धर्मेंद्र, सनी देओल और सलमान खान के बाद टाइगर श्रॉफ ही इंडस्ट्री के अगले एक्शन स्टार साबित होंगे।
बॉलीवुड लाइफ ने जब इस बारे में ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी से बात की तो उन्होंने बताया, ‘इसमें कोई दोराय नहीं है कि टाइगर श्रॉफ ने बीते सालों में काफी मेहनत की है और जबरदस्त फैन फॉलोइंग खड़ी की है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो अभी से सलमान खान के बराबर हो गए हैं। सलमान खान को जो स्टारडम मिला है, उसके पीछे लगभग 25 सालों की मेहनत है। टाइगर को अगला सलमान खान बनने के लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी लेकिन वो पहले टाइगर श्रॉफ तो बन गए हैं।’ वैसे आपका क्या मानना है, क्या टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के अगले मास एंटरटेनर हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Zu1r22
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment