Esha Gupta ने सतरंगी बिकिनी पहनकर उड़ाए फैंस के होश, देखें PIC
Esha Gupta shared Bikini Picture: बॉलीवुड अदाकारा ईशा गुप्ता ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से ही वो अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती रही हैं। फिल्मों में बोल्ड सीन्स करने के साथ-साथ ईशा गुप्ता इंस्टाग्राम पर भी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ईशा गुप्ता को पसंद करने वाले फैंस उन्हें भारत की एंजेलिना जोली कहते हैं। ईशा गुप्ता की तस्वीरें देखकर यह कहा जा सकता है कि उनके फैंस गलत नहीं हैं।
ईशा गुप्ता अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए समय-समय पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आज भी उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में ईशा गुप्ता रंग-बिरंगी बिकिनी पहने दिख रही हैं। ईशा गुप्ता ने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, लेकिन इस तस्वीर में उनकी अदाएं देखकर यह कहा जा सकता है कि वो ओल्ड वाइन की तरह हैं। समय के साथ उनकी हॉटनेस में इजाफा होता जा रहा है।
ईशा गुप्ता के करियर की बात करें तो वो रुस्तम और बादशाहो में आखिरी बार नजर आई थीं। इसके बाद उनकी कोई नामी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। ईशा गुप्ता कुछ दिनों पहले नकाब नाम की वेब सीरीज में दिखी थीं, जो एम.एक्स. प्लेयर पर रिलीज हुई थी। नकाब को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो ईशा गुप्ता सिंगल ही हैं। उन्होंने हाल में अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए, जिनमें सबसे चौंकाने वाला उनके रंग को लेकर रहा। ईशा ने बताया कि इंडस्ट्री में एंट्री करते ही कुछ लोगें ने उन्हें गोरी दिखने का दवाब डाला था। यहां तक कि मेकअप मैन भी उनको गोरा दिखाने के लिए कुछ शॉर्टकट अपनाते थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3m5GkuK
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment