Entertainment News of The Day: Rahde Shyam की रिलीज डेट में नहीं होगा बदलाव, Shweta Tiwari अस्पताल में भर्ती

Entertainment News of The Day: एंटरटेनमेंट जगत में आज कई बड़ी खबरें आईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जहां भारतीय फिल्म इंडस्ट्री लगातार अपनी नई फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर रही है, वहीं टीवी इंडस्ट्री की अदाकारा श्वेता तिवारी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर का खुलासा हुआ। आइए अपनी रिपोर्ट में हम आपको आज की 5 बड़ी खबरें बताते हैं:

1. श्वेता तिवारी अस्पताल में हुईं भर्ती

टीवी की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्वेता तिवारी पिछले काफी दिनों से शूटिंग कर रही थीं, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। श्वेता तिवारी की टीम ने फैंस को बताया है कि अदाकारा जल्द ही घर लौट आएंगी।

2. राधे श्याम की रिलीज डेट में नहीं होगा बदलाव

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके बताया है कि प्रभास और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) की रिलीज डेट में कोई बदालव नहीं किया जाएगा। राधे श्याम प्रभास की बहुप्रतीक्षित मूवी है, जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

3. डांस करते-करते खिसकी उर्फी जावेद की ड्रेस

बिग बॉस ओटीटी से खबरों में आईं अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी एक वीडियो के चलते खबरों में छा गई हैं। उर्फी जावेद इस वीडियो में अपनी ड्रेस एडजस्ट करती नजर आ रही हैं। मीडिया के साथ डांस करती उर्फी की ड्रेस अचानक से खिसक गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत डांस रोकना पड़ा।

4. रानी चटर्जी ने दिखाई मिडरिफ

अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा ने एक बार फिर से फैंस के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी मिडरिफ दिखाती नजर आ रही हैं। फैंस रानी चटर्जी का फिगर देखकर चौंक गए हैं।

5. रेस 4 में दिखाई नहीं देंगे सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है कि उन्हें अभी तक रेस 4 (Race 4) का ऑफर नहीं आया है। अगर उन्हें रेस 4 ऑफर होती है तो वो जरूर इस फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। रेस के तीसरे भाग में सलमान खान की एंट्री हुई थी, जो फिल्म फ्लॉप साबित हुई। दर्शक तभी से मेकर्स से कह रहे हैं कि रेस 4 में सैफ की वापसी कराई जाए।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3zWLL3Y
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म