BREAKING !! Shamshera से लेकर Prithviraj तक YRF ने किया इन 4 फिल्मों की रिलीज डेट का मेगा ऐलान

YRF announces 4 films Shamshera, Prithviraj, Jayeshbhai Jordaar and Bunty Aur Babli 2 release dates: कोरोना की दूसरी लहर के बाद दोबारा खुल रहे सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म निर्माता भी अपनी लटकी हुई फिल्मों को रिलीज करने की हिम्मत दिखा रहे हैं। बीते दिन ही बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी मचअवेटेड फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। अब बॉलीवुड के दूसरे फिल्म निर्माता यशराज फिल्मस ने अपनी 4 बड़ी फिल्मों की रिलीज का ऐलान एक साथ कर दिया है। आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्मस ने मचअवेटेड रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज, रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार और सैफ अली खान-रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यहां देखें इन फिल्मों की नई रिलीज डेट्स

बंटी और बबली 2 (Bunty Aur Babli 2)

राना मुखर्जी और सैफ अली खान स्टारर यशराज फिल्मस की ये फिल्म सबसे पहले थियेटर का रुख करेगी। इस फिल्म को निर्माता 19 नवंबर 2021 को थियेटर्स पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के अलावा, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और श्रावणी भी नजर आने वाली हैं।

पृथ्वीराज (Prithviraj)

इसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर फिल्म पृथ्वीराज को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म अगले साल 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघर पहुंचने वाली है। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में महाराज पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी को पर्देस पर दिखाए जाने की तैयारी है।

जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar )

रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को फरवरी 2022 तक इंतजार करना होगा। ये फिल्म 25 फरवरी के दिन सिल्वर स्क्रीन पहुंचेगी। फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती कारोबारी के किरदार में नजर आने वाले हैं।

शमशेरा (Shamshera)

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर ये फिल्म मार्च महीने में सिनेमाघरों पर दस्तक देगी। फिल्म को मेकर्स 18 मार्च 2022 के दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। जिसकी वजह से लोगों को इसका भी बेसब्री से इंतजार है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3oawlH9
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म