BREAKING !! 'Bachchan Pandey' से लेकर '83' सहित, Sajid Nadiadwala ने अपकमिंग 4 फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंस

Sajid Nadiadwala Announce the Release Date of 4 Upcoming Movies: कोरोना महामारी की दूसरी के बाद महाराष्ट्र के सिनेमाघर 22 अक्टूबर से खुलने जा रहे हैं। इस घोषणा के बाद फिल्म निर्माता एक के बाद एक अपनी रुकी हुई फिल्मों की रिलीज अनाउंस कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने भी अपनी अपकमिंग 4 बिग बजट फिल्मों को रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' से लेकर रणवीर सिंह की '83' सहित, ये चार फिल्में आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती दिखाई देंगी। यहां देखिए ये इन फिल्मों की नई रिलीज डेट्स...

तड़प (Tadap)

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) फिल्म 'तड़प' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अहान के साथ लीड रोल में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) दिखाई देंगी। ये फिल्म 3 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने लिखा, 'इस जादू को दुनिया में देखें। बड़े पर्दे पर साजिद नाडियाडवाला की 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'तड़प' तेलुगु हिट RX100 की हिंदी रीमेक है।

83 (83 WC)

कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा '83' में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में दिखाई देंगे। रणवीर सिंह और उनकी टीम अब क्रिसमस 2021 पर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 के विश्व कप के सफर को बड़े पर्दे पर जीवंत करने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा 25 दिसंबर को रिलीज होगी। कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर ने टीम की तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेता को उनकी टीम के साथ देखा जा सकता है। रणवीर के आसपास उनके साथी ताहिर राज भसीन, साहिल खट्टर और साकिब सलीम बाकी कई स्टार्स दिखाई दे रहे हैं।

बच्चन पांडे (Bachchan Pandey)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) स्टारर 'बच्चन पांडे' 4 मार्च, 2022 को रिलीज होगी। यह फिल्म सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है और अक्षय के फर्स्ट लुक को पोस्टर में देखने के बाद फैंस फिल्म को देखने के लिए बेहद बेताब हैं।

हीरोपंती 2 (Heropanti 2)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) फिल्म 'हीरोपंती 2' 6 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग यूके में चल रही है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान द्वारा किया जा रहा है और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3iadWGw
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म