इस शख्स की दिन-रात मेहनत का परिणाम हैं अपकमिंग फिल्मों की ताबड़तोड़ रिलीज डेट, महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलवाने के लिए लगाई जी जान
दो दिन पहले हुए एक ऐलान से पूरी फिल्म इंडस्ट्री का चेहरा चमचमा उठा। ऐलान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का राज्य में सिनेमाघर फिर से खोलने के बारे में था। ऐलान का असर ये हुआ कि दो ही दिन में अलग-अलग फिल्ममेकर्स ने करीब 25 फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी। मेकर्स ने सूर्यवंशी, 83, बंटी और बबली 2, हीरोपंती 2, गणपत, रक्षाबंधन समेत कई सारी फिल्मों की थिएट्रिकल रिलीज का ऐलान कर दिया। हालांकि ये सब इतनी आसानी से नहीं हुआ है। इसके पीछे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कई दिनों की मेहनत है।
रोहित ने महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलवाने के लिए जी जान लगा दी थी। देश के अधितकर हिस्सों में सिनेमाघर खुले हुए हैं लेकिन महाराष्ट्र में ये अभी भी बंद हैं। बीते 18 महीनों यानी कि डेढ़ साल से रोहित की मच अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) रिलीज को तैयार थी लेकिन सिनेमाघर बंद होने के कारण अटकी पड़ी थी। इस वजह से रोहित शेट्टी ने खुद ही पहल की और कई लोगों के साथ मुलाकात की। रोहित ने महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों से एक के बाद एक कई मुलाकात कीं। वे दिन रात संबंधित अधिकारियों से मिलते रहे। कई मीटिंग्स के बाद दो दिन पहले यानी कि 25 तारीख को रोहित उद्धव ठाकरे से मिले।
उनकी मुलाकात का ये असर हुआ कि उद्धव ठाकरे ने राज्य में सिनेमाघर खोलने का ऐलान कर दिया। अब राज्य में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खोल दिए जाएंगे। इतना ही नहीं अब रोहित उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर थिएटर्स को रात 12 तक खोलने के लिए प्रयास कर रहे हैं। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि महाराष्ट्र सरकार और पुलिस विभाग रोहित की काफी इज्जत करता है। फिल्म इंडस्ट्री को भी उनसे काफी उम्मीदें थीं कि वो जल्द ही राज्य में सिनेमाघर खुलने की खुशखबरी देंगे और उन्होंने अपना काम बखूबी किया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3CQlrdI
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment