BIG BREAKING !! Kartik Aaryan और Kiara Advani की 'Bhool Bhulaiyaa 2' होगी 2022 में रिलीज, जानें तारीख
Bhool Bhulaiyaa 2 Arrives on 25 march 2022: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद महाराष्ट्र ने 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने के आदेश दे दिए हैं। इस घोषणा के बाद मेकर्स लगातार अपनी फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने में लगे हुए हैं। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ये फिल्म 2022 में 25 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'यह फाइनल है... 'भूल भुलैया 2' 25 मार्च 2022 को आ रही है।' कार्तिक आर्यन की ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। फिल्म के तीन पोस्टर 19 अगस्त 2019 को जारी किए गए थे। कार्तिक, कियारा और तब्बू पहली बार एक साथ काम करेंगे। हाल ही में लीड एक्टर ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग को पूरा किया है।
IT'S FINAL... 'BHOOL BHULAIYAA 2' ARRIVES ON 25 MARCH 2022... #BhoolBhulaiyaa2 #KartikAaryan #KiaraAdvani #Tabu #AneesBazmee #BhushanKumar #MuradKhetani pic.twitter.com/F4NpK5bDPq
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2021
मार्च में अनीस बज्मी ने 'भूल भुलैया 2' के शेड्यूल को फिर से शुरू करने के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की थी। उन्होंने कहा, 'कोविड के कारण काफी लंबा समय हो गया है। हम इतने महीनों के बाद काम कर रहे हैं, कोई काम नहीं हुआ है। ये एक बड़ी इंडस्ट्री और इसमें बहुत सारे लोग शामिल हैं। हम मनोरंजन करते हैं, फिर चाहे कोविड हो या कुछ भी हो। जो लोग इस सब के लिए दुखी हैं, फिल्में उन्हें इससे बाहर निकालने का सबसे अच्छा तरीका हैं।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3icA3MB
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment