Arjun Kapoor ने चुराई Salman Khan की फेवरेट रिलीज डेट, John Abraham के साथ मिल ईद को रिलीज करेंगे Ek Villain Returns

साल 2014 में रिलीज हुई रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म एक विलेन (Ek Villain) को लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था। लोग तभी से फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। फिल्म के सीक्वल यानी कि एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns) से जुड़ी कई खबरें आ चुकी हैं। फिल्म काफी पहले बनकर तैयार हो चुकी है और बहुत पहले रिलीज हुई थी लेकिन कोरोना की वजह फिल्म कई बार आगे खिसकाई गई।

बुधवार को मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम ने सलमान खान (Salman Khan) की रिलीज डेट चुरा ली है। एक विलेन 2 अगले साल जुलाई के महीने में 8 तारीख यानी कि ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिशा पाटनी (Disha Patani) मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार और एकता कपूर ने किया है। फिल्म की नई रिलीज डेट शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, 'इस बार ईदी विलेन देगा। तारीख आप याद रखना।' देखिए अर्जुन का पोस्ट...

इससे पहले ईद के दिन सलमान खान की फिल्में ही रिलीज होती रही हैं लेकिन इस बार मोहित सूरी ने रिस्क लेते हुए ईद के दिन एक विलेन 2 रिलीज करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि पहले टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म हीरोपंती 2 (Heropanti 2) 6 मई के दिन रिलीज होनी थी लेकिन बाद में दोनों फिल्मों के मेकर्स ने आपसी सहमति के चलते हीरोपंती 2 के की रिलीज डेट बदलते हुए 29 अप्रैल कर दी। वहीं एक विलेन 2 उसके एक हफ्ते बाद 8 मई को रिलीज होगी। वैसे आप एक विलेन रिटर्न्स के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2YdorC9
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म