Apne 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, साल 2021 में नहीं शुरू होगी देओल खानदान की फिल्म
Apne 2 shooting will not start in 2021: देओल खानदान ने कुछ दिनों पहले ही अपने 2 (Apne 2) का ऐलान किया था, जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल और धर्मेंद्र मुख्य किरदारों में दिखेंगे। अपने 2 का डायरेक्शन अनिल शर्मा करने वाले हैं, जिन्होंने अपने (Apne) का डायरेक्शन किया था। यह फिल्म इसी महीने से यूके में शुरू होने वाली थी लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब अपने 2 अगले साल शुरू हो पाएगी। फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने मीडिया को जानकारी दी है कि उनकी फिल्म कुछ कारणों के चलते इस साल शुरू नहीं होगी।
फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट के अनुसार, ‘अपने 2 लंदन के अलग-अलग हिस्सों में शूट की जाएगी। इन दिनों दुनिया के हालात सामान्य नहीं हैं, जिस कारण हमने डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ मिलकर फैसला लिया है कि अपने 2 को अगले साल तक शुरू किया जाएगा। जब हालात सामान्य हो जाएंगे, हम अपने 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे।’
दीपक मुकुट ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है कि करण देओल इन दिनों अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं, जिस कारण भी फिल्म को आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माता के अनुसार, ‘करण देओल इन दिनों बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वो फिल्म में भी बॉक्सर का किरदार निभाते दिखेंगे। जब तक उनकी ट्रेनिंग पूरी नहीं हो जाती है, हम फिल्म को शुरू नहीं करेंगे। हमने करण देओल को ट्रेन करने के लिए यूएस बेस्ट बॉक्सर को हायर किया है, जो कोरोना की वजह से भारत नहीं आ पाया है। जब वो भारत आकर करण को ट्रेन कर देगा, हम फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू कर देंगे।’ निर्माता दीपक मुकुट ने उम्मीद जताई है कि अपने 2 की शूटिंग अगले साल मार्च तक शुरू हो सकती है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Y2Dzls
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment