Allu Arjun की Pushpa से नहीं भिड़ेंगे Aamir Khan, बदल दी Laal Singh Chaddha की रिलीज डेट
Aamir Khan's Laal Singh Chaddha will not clash now to Allu Arjun's Pushpa: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। आमिर खान, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) स्टारर ये फिल्म पहले इसी साल क्रिसमस 2021 (Christmas 2021) को रिलीज होने वाली थी। मगर अब फिल्म स्टार आमिर खान ने अपने इस प्लान में बदलाव कर दिया है। अब सुपरस्टार आमिर खान इस फिल्म को क्रिसमस 2021 के मौके पर रिलीज नहीं करने वाले हैं। इस बात का ऐलान करते हुए आमिर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है। फिल्म स्टार ने बताया है कि ये फिल्म अब अगले साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज की जाएगी।
आमिर खान ने अपने बयान में लिखा है, ‘हम प्रशासन की ओर से सिनेमाघरों को 22 अक्टूबर से खोलने के फैसले का स्वागत करते हैं। महामारी की वजह से लगातार हुई देरी के चलते, हम लाल सिंह चड्ढा को इस क्रिसमस पर रिलीज नहीं कर पाएंगे। हम अपनी इस फिल्म को अब अगले साल वैलेंटाइन्स डे 2022 के मौके पर रिलीज करेंगे।’ आमिर खान का ये ट्वीट आप यहां देख सकते हैं।
#AamirKhan #KareenaKapoorKhan @Viacom18Studios #AdvaitChandan #AtulKulkarni #PritamDa #AmitabhBhattacharya #LaalSinghChaddha pic.twitter.com/aN5H6fG4dG
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) September 26, 2021
टल गया अल्लू अर्जुन पुष्पा से आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का क्लैश
बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की ये फिल्म साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा के साथ थियेटर पर भिड़ने वाली थी। इन दोनों फिल्मों के मेगा क्लैश पर हर किसी की निगाह थी। मगर अब आमिर खान ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट में बदलाव कर ये क्लैश टाल दिया है। हालांकि अभी देखना होगा कि क्या अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा की रिलीज तारीख में कोई बदलाव होता है या फिर ये फिल्म तय वक्त के मुताबिक क्रिसमस पर ही धमाका करेगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3kJjWbd
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment