Alia Bhatt ने यूं दी Ranbir Kapoor को जन्मदिन की बधाई, कमेंट में लिखा, 'तुम मेरी जिंदगी हो...'

Alia Bhatt wished Ranbir Kapoor on Bday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे मैसेज आ रहे हैं। बॉलीवुड के बर्फी बॉय के रूप में मशहूर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की स्माइल की लड़कियां दीवानी हैं, जिस कारण वो सुबह से ही शमशेरा (Shamshera) स्टार को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं भेज रही हैं। फैंस की बधाइयों के बीच में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दे दी है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों समुंदर के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे... तुम मेरी जिंदगी हो।’

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्हें फैमिली फंक्शन्स में भी साथ देखा गया है। खबरों की मानें तो ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों के परिवारों ने इनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेगा बजट मूवी ब्रह्मास्त्र भी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो सकती है। धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी ब्रह्मास्त्र काफी समय से अटकी पड़ी है। इस फिल्म को मेकर्स ने बीते साल रिलीज करने का प्लान बनाया था लेकिन कोरोना की वजह से यह अभी तक रुकी पड़ी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक करण जौहर जल्द ही ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट अनाउंस कर सकते हैं। इसमें अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे बड़े सुपरस्टार्स भी दिखाई देंगे। ब्रह्मास्त्र के अलावा रणबीर कपूर के खाते में एनिमल और शमशेरा जैसी फिल्में भी हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2XVDVKu
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म