Akshay Kumar ने 'चुराया' Varun Dhawan का डायरेक्टर, फिर से दोहराएंगे दो साल पुराना इतिहास!
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। उनकी व्यस्तता के आलम ऐसा है कि वे एक फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं करते कि दूसरी की लोकेशंस पर चले जाते हैं। वे एक के बाद एक फिल्में साइन कर चुके हैं। अब आ रही ताजा खबरें अक्की के फैंस को एक्साइट कर सकती हैं। खबरें हैं कि अक्षय कुमार ने एक और फिल्म साइन कर ली है। साल 2019 में अक्षय कुमार ने राज मेहता और करण जौहर के साथ मिलकर गुड न्यूज (Good Newwz) फिल्म बनाई थी।
इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी, करीना कपूर जैसे स्टार्स भी नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने खासा पसंद किया था। अब इसी फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता के साथ अक्षय ने फिर से हाथ मिलाया है। अक्षय और राज जल्द ही अपनी अगली फिल्म पर काम करेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को बताया, 'गुड न्यूज की सफलता के बाद दोनों ने फिर से एक साथ काम करने का फैसला किया है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी के महीने में शुरू होगी।' फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो गया है और जैसे ही अक्षय सिंड्रेला, राम सेतु और ओह माय गॉड की शूटिंग पूरी करेंगे। उसके बाद इस नई फिल्म की टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
फिलहाल राज मेहता अपनी अगली फिल्म जुग-जुग जियो को आखिरी टच दे रहे हैं। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी भी इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सूर्यवंशी के अलावा अक्षय कुमार रामसेतु, सिंड्रेला, राम सेतु, अतरंगी रे, रक्षाबंधन जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वैसे आप अक्षय की किस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3uj4kxZ
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment