Akshay Kumar की 'Sooryavanshi' के साथ अटैच होगा 'Bachchan Pandey' का टीजर !! खुशी से झूम उठेंगे फैंस
Akshay Kumar’s Bachchan Pandey Teaser attached with Sooryavanshi: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में राज्य सरकार द्वारा 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत मिलने बाद महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए अच्छी खबर की घोषणा की। खिलाड़ी कुमार ने इस निर्णय को लेने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया और इसके साथ ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की रिलीज डेट की घोषणा की। 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट सामने आने के बाद चर्चा है कि अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) का टीजर फिल्म के साथ दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
रोहित शेट्टी की आगामी कॉप ड्रामा को वैश्विक महामारी के कारण काफी बाधाओं और देरी का सामना करना पड़ा है लेकिन अब टीम अपनी फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने के लिए कॉंफिडेंट है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' का टीजर दीवाली पर सूर्यवंशी के साथ जोड़ा जाएगा। फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार का एकदम अलग अवतार देखने के बाद अभिनेता काफी चर्चा में रहे थे।
अगस्त में वापस प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने साझा किया था कि अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर दिवाली पर रिलीज किया जाएगा लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। हालांकि ये खबर काफी चर्चा में रही थी।
अक्षय कुमार के अलावा बच्चन पांडे में कृति सेनॉन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, अभिमन्यु सिंह और सहराश कुमार शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि रिलीज की तारीख के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन निर्माता फिल्म को गणतंत्र दिवस 2022 पर रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3o9jpkG
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment