Akshay Kumar और Emraan Hashmi के हाथ लगी इस डायरेक्टर की कॉमेडी थ्रिलर, फैंस ऑनस्क्रीन देखने के लिए हैं बेताब!
Akshay Kumar and Emraan Hashmi in Raj Mehta's Next: करण जौहर (Karan Johar) के पास अगले साल अपने बैनर के लिए कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अगले साल रिलीज करने के लिए उनके पास 5 फिल्में हैं, जिनका निर्माण उनके बैनर तले हो रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की एरियल एक्शन फिल्म, जिसे पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इसके बाद 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के निर्देशक शरण शर्मा की जान्हवी कपूर और राजकुमार राव के साथ क्रिकेट-थीम बेस्ड फिल्म होगी, जो अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी। ऐसे में करण जौहर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को लेकर कॉमेडी थ्रिलर का निर्माण करने जा रहे हैं।
पीपिंगमून.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शंस जल्द अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ अगली कॉमेडी थ्रिलर का निर्माण करने के लिए तैयार है। करण जौहर इन दोनों सुपरस्टार्स को पहली बार राज मेहता के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के लिए साथ लाए हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी। इसमें अक्षय और इमरान कुछ गलतफहमियों को लेकर एक-दूसरे से ऑनस्क्रीन भिड़ेंगे। राज मेहता द्वारा वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फैमिली ड्रामा 'जुग जुग जीयो' का निर्देशन किया गया है। ये फिल्म अगले साल तक रिलीज होने की पूरी उम्मीद है।
पोर्टल के मुताबिक ये फिल्म 2019 की मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजारामुडु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अक्षय कुमार पृथ्वीराज के रोल को निभाएंगे जबकि इमरान हाशमी एक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखाई देंगे।
रिपोर्ट्स की मानें, तो इमरान हाशमी इस समय सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में इमरान पहली बार सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार जल्द ही 'सूर्यवंशी' में दिखाई देंगे। ये फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ieDTox
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment