Aamir Khan स्टारर Laal Singh Chaddha की रिलीज हुई कन्फर्म, 2022 में वैलेंटाइन डे पर होगी रिलीज

Aamir Khan Starrer Laal Singh Chaddha on Valentine’s Day 2022: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अभिनेता से जुड़े फैंस काफी लंबे समय से इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आमिर खान और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म टॉम हैंक्स (Tom Hanks) स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' (Forrest Gump) का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। बताया जा रहा था कि ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज की जाएगी लेकिन अब इसकी तारीख 2022 तक बढ़ा दी गई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज की तारीख के बारे में एक आधिकारिक घोषणा की। इस घोषणा में कहा गया है, 'हम 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं। महामारी की वजह से होने वाली देरी के कारण हम अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज नहीं कर पाएंगे। अब हम लाल सिंह चड्ढा को वैलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज करेंगे।' आमिर खान ने इस साल अपना क्रिसमस स्पॉट छोड़ दिया है और वैलेंटाइन डे पर शिफ्ट हो गए हैं।

इस अनाउंसमेंट के फैंस काफी खुश हैं। कई लोगों ने लिखा है कि फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाए। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान के अलावा साउथ सेंसेशन नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि चैतन्यने खुलासा किया कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने उन्हें पर्सनली फिल्म में रोल निभाने के लिए बुलाया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ANKo8Z
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म